Delhi Elections 2020: केजरीवाल पर बोले मनोज तिवारी- छी छी छी…कितना गंदा आदमी!

0 172

  • हनुमान जी की पूजा करने को लेकर बीजेपी-AAP में घमासान
  • शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए थे केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच हनुमान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरूहो गया है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को गंदा आदमी कह दिया.

360*280 Add

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में पूजा करने पर मनोज तिवारी ने कहा कि वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे  या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर ….कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है. मैंने पंडित जो को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने पोलिंग बूथ पर AAP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

मनोज तिवारी ने कहा था कि  देखिए, चुनावी हनुमान भक्त केजरीवाल का सच…जिन हाथों से जूते उतारे, उन्हीं हाथों से बाबा फूलों की फेंकी. छी छी. शर्म आनी चाहिए.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add