मोबाईल टावर मे लाखो रुपये की चोरी करने वाले फरार दो शातिर बदमाशो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0 1,055

 

  • मोबाईल टावर मे लाखो रुपये की चोरी करने वाले फरार दो शातिर बदमाशो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

————————————–
⚡ *kTG समाचार* ⚡
अशफाक खान/अजय गुप्ता
————————————–
*दिनांक 04/09/2020*

360*280 Add

kTG समाचार (सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्ग दर्शन मे कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय को बड़ी सफलता मिली जब एयरटेल टावर मे कापर वायर एवं बैट्रियों को चोरी कर मौके से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

फरियादी जगमोहन साह पिता रामबिचारे साह उम्र 24 वर्ष निवासी रौहाल थाना लंघाडोल हाल एयरटेल टावर बिलौजी का दिनांक 19/08/2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17-18/08/2020 कि दरम्यानी रात एयरटेल टावर बिलौजी मे अज्ञात बदमाशों द्वारा केबल तार एवं बैट्रिया चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीष उर्फ छोटू गुप्ता दिनांक 17-18/08/2020 को बिलौजी तरफ रात करीबन 03-04 बजे घूमता मिला था। जिसे अभिरक्षा मे लेकर कडाई से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा उक्त वारदात को अपने साथी राहुल गुप्ता पिता रामायण प्रसाद गप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी बिलौजी एवं रवि उर्फ राहुल श्रीवास्तव पिता रामप्रसाद श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी गनियारी के साथ मिलकर अंजाम देना बताया एवं साथी राहुल गुप्ता पिता रामायण प्रसाद गप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी बिलौजी एवं रवि उर्फ राहुल श्रीवास्तव पिता रामप्रसाद श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी गनियारी मौके से फरार हो गये थे।

आज दिनांक 04/09/2020 को मुखबिर सूचना पर उक्त दोनो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरुका केबल तार एवं बैट्रियां कीमती करीबन 01 लाख रुपये का बरामद कराया। जिस पर अपराधियो के खिलाफ अपराध क्रमांक 734/2020 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया है।

*उल्लेखनीय योगदान :* निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, प्रआर अरविन्द द्विवेदी, पप्पू सिंह, अरुण सिंह, पंकज सिंह, महेश पटेल की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add