मुख्यमंत्री के गढ्हा मुक्त अभियान की खुली पोल उसी गड्ढे मे गिरकर टिकरी (रूधौली) निवासी मुख्यमंत्री के अंगरक्षक दिनेश सिंह की हुई मौत

मुख्यमंत्री के गढ्हा मुक्त अभियान की खुली पोल उसी गड्ढे मे गिरकर टिकरी (रूधौली) निवासी मुख्यमंत्री के अंगरक्षक दिनेश सिंह की हुई मौत

KTG समाचार:-रिपोर्ट सुबास पाठक बस्ती
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में पूरे हिन्दू गांव के पास हाइवे पर रविवार रात हुए हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात जवान की मौत हो गई। सड़क के गड्ढों से अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिरने के बाद अज्ञात वाहन ने सिपाही दिनेश कुमार सिंह को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। कोरोना से जंग जीतने के बाद वह लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे।
कोरोना से जंग जीते, हादसे में गई जान
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी के रहने वाले कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह (40) पुत्र जयनाथ सिंह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। दस सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें लखनऊ में सरकारी आवास में होम क्वारंटीन किया गया था। 26 सितंबर को निगेटिव होने के बाद 27 सितंबर की शाम वह अपने परिवार से मिलने बुलेट से ही गांव के लिए निकले थे। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र में पूरे हिन्दू गांव के पास रात करीब साढ़े बारह बजे सड़क पर बने गड्ढे के चलते दिनेश बेकाबू होकर सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सौदागर मय टीम व एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
जवान की मौत बाद जागा एनएचएआई
फोरलेन पर संसारीपुर से लेकर घघौवा तक बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात आरक्षी की मौत के बाद एनएचएआई के जिम्मेदारों की नींद टूटी और फोरलेन पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हुआ। चौकड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर बंडू हिवराले ने बताया कि भारी बारिश से कुछ जगहों पर सड़क खराब हो गई है। मरम्मत का काम शुरू हो गया है। तीन दिन में हाइवे गड्ढामुक्त हो जाएगा।
