रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार: बेटे चिराग ने दी मुखाग्नि, बीजेपी सांसद से मिलते ही गले लगकर रोने लगे चिराग

0 179

पटना
एलजेपी संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पटना के दीघा घाट स्थित जनार्दन घाट पर दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे भी शामिल हुए। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान बेहद भावुक करने देने वाला मौका भी आया जब बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान से मिले।

बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव जैसे ही चिराग पासवान से मिलने पहुंचे, तो एलजेपी अध्यक्ष उन्हें देखते ही उनसे लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। चिराग पासवान की इस स्थिति को देखकर रामकृपाल यादव भी अपने आंसू नहीं रोक सके। वो भी जोर-जोर से फफक पड़े। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे संभालने की कोशिश की।

360*280 Add

रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा में माहौल बेहद गमगीन नजर आया। इस दौरान ‘जब तक सूरज चांद रहेगा रामविलास तेरा नाम रहेगा’ नारे के साथ-साथ ‘गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान’ के भी नारे भी लगे। अंतिम यात्रा के दौरान एलजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने ही यह भी नारा लगाया ‘चिराग पासवान मत घबराना तुम्हारे पीछे सारा जमाना।’

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add