बेगमपुरा एक्सप्रेस का जम्मूतवी से बलिया तक विस्तार

0 282

बेगमपुरा एक्सप्रेस का बलिया स्टेशन तक हुआ विस्तार।रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 12237/12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस का वाराणसी जंक्शन से आगे बलिया स्टेशन तक विस्तार को मंजूरी दे दी गई है।गाड़ी संख्या 12237 बलिया-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 10:00 बजे बलिया स्टेशन से प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी स्टेशन रूकते हुए 12:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी फिर 12:40 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन 10:50 बजे जम्मूतवी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी-बलिया बेगमपुरा एक्सप्रेस 13:45 बजे जम्मूतवी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन 12:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी फिर 12:40 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी स्टेशन रूकते हुए 15:10 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी। बलिया स्टेशन से परिचालन की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी।

360*280 Add

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add