अनिता पांडे संभालेंगी मिडिया टीम जनपद बलिया -शिक्षामित्र
जनपद बलिया के आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन बलिया की आज बैठक में ब्लाक हनुमान गंज के तेज तलाक शिक्षा मित्र अनिता पांडे को जिला संगठन ने मिडिया टीम में शामिल कर लिया उक्त टीम में जिले में कुल पांच ही पद होते हैं।
संगठन में महिलाओं के हितों के रक्षा हेतु महिलाओं को आज विभिन्न पदों पर संगठन में जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जितेंद्र राय, राजेश अंचल, श्यामसुंदर तिवारी, अजीत गिरी, ज्ञान प्रकाश मिश्र,अजय शक्ति यादव, राकेश सिंह,सुमन चतुर्वेदी,गोल्डी सिंह, दीपचंद राम, चन्द्रशेखर सिंह अनीता पांडे , मानवेन्द्र सिंह , प्रेमलता, बब्बन यादव मौजूद रहे।


