व्हाट्सएप पर Hi या namaste लिखने से घर पहुंच जायेगा गैस सिलेंडर

दिल्ली:- अब सिर्फ WhatsApp पर ‘Hi’या Namaste भेजकर सिलेंडर आपके घर तुरंत पहुंच जाएगा – इसके बाद आपको चैट में एक मेन्यू दिखाई देगा जिसमें “Book Cylinder” या “Refill Booking” का विकल्प रहेगा।इस पर क्लिक करते ही आपकी सिलेंडर बुकिंग पूरी हो जाएगी और आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा।
बस इन कंपनियों का WhatsApp नंबर अपने फोन में सेव करें और WhatsApp पर मैसेज भेजकर बुकिंग कर लें।
इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का व्हाट्सएप नंबर फोन में सेव करना होगा।
मैसेज भेजने के बाद आपको मुख्य मेन्यू में सिलेंडर बुक करने का विकल्प मिलेगा, जिसके जरिए आप आसानी से और तेज़ी से अपना सिलेंडर घर पर मंगवा सकते हैं। यह तरीका समय बचाने वाला और सुविधाजनक है।
तीनों कंपनियों के लिए व्हाट्सएप नंबर ये हैं -भारत गैस के लिए 1800224344, एचपी गैस के लिए 9222201122, और इंडेन गैस के लिए 75888888241

