आईएस शक्ति दूबे को मिला यूपी कैडर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे (AIR-1) को उनका होम स्टेट उत्तर प्रदेश (UP) कैडर आवंटित हुआ है।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने हाल ही में IAS कैडर आवंटन की आधिकारिक लिस्ट जारी की है, जिसमें शक्ति दुबे को UP कैडर मिला है। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली शक्ति दुबे ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

