10 और 20 के प्लास्टिक के नोट जल्द
देश में जल्द 10 रुपये और 20 रुपये की वैल्यू वाले पॉलिमर नोट यानी प्लास्टिक के करेंसी नोट देखने को मिलेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है. सरकार की ओर से संसद में ये महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की गई. जानकारी के मुताबिक, इन मूल्य के करेंसी नोटों को सबसे पहले फील्ड ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा और इसके सफल होने पर नियमित किया जाएगाl


