Bigg Boss 14: Sapna Bhabhi की बिग बॉस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए कौन हैं सपना भाभी?

0 407
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 की शनिवार को धमाकेदार शुरुआत हुई। सलमान खान होस्टेड शो में इस बार 11 प्रतिभागी और 3 पूर्व प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान इस शो में दो सप्ताह तक रहेंगे। अभी इस शो का पहला सप्ताह ही चल रहा है और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर माहौल बनने लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बी ग्रेड फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस और सपना भाभी के नाम से लोकप्रिय सपना सप्पू को वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री दी जाने वाली हैं। सपना भाभी की वजह से बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगेगा। आइए सपना भाभी के बारे में जानते हैं।सपना सप्पू ने अपने करियर की शुरुआत मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म गुंडा (1998) में की थी। इसके बाद वे कई बी-ग्रेड फिल्मों का हिस्सा बनी हैं। सपना 200 से अधिक बोल्ड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने 20 साल के करियर में सपना ने हिंदी, भोजपुरी, गुजराती भाषा की फिल्मों में काम किया है।सपना शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थी। पति के साथ उनका नाता ज्यादा नहीं चला। उन्होंने 18 प्लस वेब सीरीज सपना भाभी के जरिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की। इसे शो के जरिए उन्हें एक बार फिर लोकप्रियता मिली। सपना शुरुआती दौर से अपने बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती रही हैं। इसका नमूना उनके काम में भी देखने को मिलता है। इस वेब सीरीज के अब तक चार सीजन प्रसारित हो चुके हैं और इसकी वजह से वे सपना भाभी के नाम से जानी जाती हैं।सपना ने साल 2013 में एक गुजराती उद्योगपति से शादी की। उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और उनका तलाक का केस चल रहा है। वे अपने पांच साल के बेटे टाइगर के साथ मुंबई में रहती हैं। सपना ने बताया था कि उनके पति ने सेलिब्रिटी स्टेट्स को देखकर शादी की थी। सपना सप्पू सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं और उनके फॉलोअर्स बड़ी तादाद में हैं।
360*280 Add
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add