देवास जिलें की सोनकच्छ ब्लॉक के ग्राम मुण्डला आना में संस्था.

KTG SAMACHAR: देवास जिलें की सोनकच्छ ब्लॉक के ग्राम मुण्डला आन में संस्था – हैण्ड इन हैण्ड इंडिया के द्वारा स्वयं सहायता समूह उन्नति कलस्टर लेवल नेटवर्क की महिलाओं के द्वारा अजा मोहल्ले को गाँव के मुख्य मार्ग से कच्चा रास्ता होने कि वजह से अजा मोहल्ले में रहने वाले निवासीयों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है! जैसेआज भी डिलेवरी वाली महिला को मुख्य मार्ग तक खटिया पर लेटा कर ले जाना पड़ता हैं! जबकि इस मोहल्ले में सरकारी स्कूल अस्पताल पंचायत भवन और आंगनवाड़ी भवन होने के बावजूद भी यह मार्ग कच्चा है! इसलिए यह मार्ग को गाँव के मुख्य मार्ग से जोड़ कर सड़क निर्माण करने का ज्ञापन ग्राम पंचायत मुण्डला आना सचिव श्री राजेन्द्र वर्मा जी को दिया गया ! ज्ञापन देते समय संस्था कर्मचारी राजेश खिची और स्वयं सहायता समुह उन्नति महिला कलस्टर लेवल नेटवर्क (CLN) के सदस्य उपस्थित रहे !
