बिहार चुनाव: पहले चरण के 71 सीटों के लिए 1357 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 1357 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा. इस
पहले चरण में वोटिंग वाले जिले
पहले चरण में 12 जिलों के 71 सीटों पर मतदान किए जाएंगे. इन जिलों मेंभागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार शामिल है. इन जिलों के जिन सीटों पर मतदान होंगे उनमें कहलगांव, सुलतानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया, बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, बरबीघा, शेखपुरा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हड़ा, आरा, अजियांव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगाहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोषी, मकदुमपुर, गोह, ओबरा, नबीननगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफिगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, गयाटाउन, टिकारी, बेलागंज, अटारी, वजीरगंज, रजौली, हिसुआ,नवादा, गोबिंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई में होगा.
दूसरे चरण की वोटिंग
दूसरे चरण में 13 जिलों में मतदान होंगे. इनमें उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले शामिल हैं. इन जिलों के जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धी, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़, रुनीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फूलपारस, कुश्वेसर स्थान, गौरा बौरम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, क्रांति, बरुराज, पारु, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचाईकोट, भोरे, हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हिया, गोराईकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बानीपुर, तरैया, मरहरुआ, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजा पकर, राघोपुर में मतदान होगा.
इसके अलावा महनार, उजियारपुर, मोहिदुद्दिननगर, विभूतिपुर, रोसैड़ा, हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघाड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली,खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुर, पीरापैंती, भागलपुर, नाथनगर, अस्थांवा, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी में मतदान होंगे.
तीसरे चरण का मतदान
तीसरे चरण में 7 जिलों में 7 नवंबर को मतदान होंगे. इनमें पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, बोधगया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में चुनाव होंगे. इन जिलों के जिन सीटों पर मतदान होंगे उनमें वाल्मिकीनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैरिया, ढाका, रीगा, बाथना, परिहार, सुशंद, बाजपत्ती, हरलाखी, बेनीपट्टी, खलौजी, बिस्फी, लौकाहा, निर्माली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीनगर, छत्तापुर, नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचंदमन, अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रुपौली, धमांदा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मणिहारी, बरारी, कोरहा, आलमगनर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हयाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोछन, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन में मतदान होंगे.

पहले चरण के 71 विधानसभा सीटों पर कुल 1357 उम्मीदवार ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं. हालांकि, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है.
वहीं, सबसे अधिक नॉमिनेशन गुरुआ सीट से हुआ है. इस सीट से 29 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होना है. इसमें पहले फेस 28 अक्टूबर, दूसरा 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा. जबकि सभी सीटों पर 10 नवंबर को मतगणना होगी. पहले चरण में 71, दूसरे में 94 और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.
शुक्रवार से दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रत्याशियों को कोविड नियमों का पालन करते हुए नामांकन करना होगा. साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को भी मानना होगा.
