फिर बहा रिलायंस का ओबी अमलोरी गांव में मची तबाही
फिर बहा रिलायंस का ओबी अमलोरी गांव में मची तबाही


KTG समाचार :-DINESH PANDEY (journalist)
*सिंगरौली:–* भूकंप हो या फिर बाढ़ जब भी आता है तो कुछ नहीं बचता,ऐसा ही एक मामला अमलोरी गांव का आया है, जहाँ बीती रात हुई तेज बारिश ने किसानों की बाट लगा दी।बतादे कि रिलायंस कोल ब्लॉक अमलोरी के ओबी का मलवा अमलोरी गाँव के किसानों के घरों व खेतो में कहर बन कर टूट पड़ा। जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं।ओबी के बहने से किसानों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।किसानों को रह रह कर यही डर सता रहा है कि कही तेज बारिश हुई तो यह मलबा समूचे फसल को अपने आगोश में ले लेगा।अमलोरी के किसानों की माने तो खेतों के किनारे पहाड़ जैसा खड़ा ओबी के ढेर को रोकने के लिए कंपनी के लोग सिर्फ एक मेड़ बाध कर छोड़ दिये है,जिसे अभी हुई तेज बारिश ने ओबी के साथ कंपनी द्वारा बनाये गये मेड़ को तोड़ते हुये समूचे खेतो व घरों में जा घुसा,किसानों कि माने तो उक्त कंपनी के ओबी बहने का मामला कोई नया नहीं है।वर्षात के समय में प्रतिवर्ष किसानों की इसी तरह से फ़जीहत होती है।उनके फसल रिलायंस के बहे ओबी में दब कर नष्ट हो जाते है शिकायत के बाद जिले का प्रशासनिक अमला व कंपनी के लोग आते है और किसानों के फसलों का हुये नुकसान का मनमर्जी आकलन कर महज दो चार हजार रुपये की राशि प्रदान कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता हैं।किसानों के अनुसार नष्ट हुये फसल की बात तो दूर उन्हें उनके मेहनताने तक का भी दाम नही मिल पता।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के राजस्व विभाग द्वारा किसानों के नाम पर उक्त कंपनी से मुआवजे के रूप में एक मोटी रकम वसूल की जाती हैं।जो उन तक नही पहुँच पाती और न ही ओबी को रोकने हेतु आज तक कोई ठोस स्थाई व्यवस्था की गयी।जिसे लेकर कंपनी के प्रति किसानों में काफी रोष है।
