नवीन सकल व्यापारी संघ का हुआ गठन* *नितिन राठौड़ अध्यक्ष, सौरव कोठारी बने सचिव**

0 855

 

नवीन सकल व्यापारी संघ का हुआ गठन* *नितिन राठौड़ अध्यक्ष, सौरव कोठारी बने सचिव**
360*280 Add
KTG SAMCHAR :-झाबुआ  अनिल प्रजापत
पारा। मंगलवार शाम 4 बजे स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में पारा के नवीन सकल व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष के रूप में नितिन राठौड़ को बनाया गया व उपाध्यक्ष पद पर 3 लोगो को मनोनीत किया गया जिसमें राकेश पगारिया, इदरीश भाई आम्बावाला तथा हेमन्त बसेर को बैठक में मौजूद व्यापारियों की आपसी सहमति से बनाया गया। सचिव के लिए सौरव कोठारी तथा सहसचिव के रूप में तरुण तलेसरा को नियुक्त किया गया वहीं संगठन मंत्री के रूप में आकाश कांकरिया,कोषाध्यक्ष तरुण चौधरी तथा मीडिया प्रभारी के रूप में अंकित चौहान को आगामी 2 वर्षों के लिए मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा ने कार्यक्रम का संचालन करते कहा कि नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल आज दिनांक से 2 वर्ष का रहेगा। वहीं अशोक छाजेड़, प्रकाश छाजेड़ तथा रमेश चन्द्र राठौड़ पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेे। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा को हर्ष ध्वनि के साथ सकल व्यापारी संघ का संरक्षक घोषित किया गया।
अध्यक्ष बनने के बाद नितिन राठौड़ ने सभी व्यापारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते अपनी ओर से संगठन को ग्यारह हजार की राशि भेंट की वहीं नवनियुक्त सचिव सौरव कोठारी ने कार्यक्रम के अंत मे सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add