बीजेपी ने अपने कोटे के 121 सीटों का किया एलान

0 457

पटना-एनडीए में सीट बंटवारे का साझा ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने सीटों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की तरफ से पहले लिस्ट में 121 सीटों  के नाम की घोषणा की गई है. इस खबर में नीचे सीटों की पूरी लिस्ट दी गई है.

360*280 Add

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही ऊहापोह के बीच आज शाम भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि हम लोगों का एनडीए गठबंधन है और इसमें हम लोगों की बातचीत हो चुकी है. ऐलान नहीं किया गया था. जदयू को 122 सीटें दी गई हैं. हम पार्टी को इसी में 7 सीटें दी गई हैं. भाजपा के खाते में 121 सीटें हैं और वीआईपी को इन्हीं सीटों में से हिस्सा दिया जाएगा.

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल भी वही चार दल करेंगे जो एनडीए में हैं. यह बात हमलोग लिखकर चुनाव आयोग को भी देंगे. यदि लोजपा इसे नहीं मानती है तो हमलोग चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी करेंगे. भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने भी दोहराया कि उनकी पार्टी पूरी तरह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। सभी पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से जो काम किये गये हैं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी जारी रखेंगे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add