शिक्षकों के वेतन भत्तों की माँग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड ।

0 873

शिक्षकों के वेतन भत्तों की माँग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड ।
छीपाबड़ौद-
जितेन्द्र कुशवाह
360*280 Add
सारथल राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी आंदोलन के  द्वितीय चरण के तहत वेतन भत्तों की मांगों को तहसील क्षेत्र के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर के भेजे गये!
शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने बताया  कि इस अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य गब्बरसिंह ने कहा कि  यह सरकार, शिक्षक व कर्मचारी विरोधी है। सरकार को ज्ञापन भेजे गये, हजारों शिक्षकों के द्वारा सरकार के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर भी प्रदर्शन किया गया एवं मेल भेजे गए तथा जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजे गए परंतु सरकार मांगे नहीं मानकर शिक्षकों सहित कर्मचारियों का विरोध ले रही है। सरकार की तानाशाही के खिलाफ शिक्षक पोस्टकार्ड लिखकर मुख्यमंत्री को रोजाना भेज रहे है  ।इसी क्रम में आज राजकीय मॉडल स्कूल सारथल के अनेक स्कूलो ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजे!
इस अवसर पर व्याख्याता अजय शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक हुकुमसिंह मीना, मोहम्मद उमर, मुकुट बिहारी मीना,शिवराज मीना,सुरेंद्र कुमार मीना, नरेंद्र तिवारी,हेमराज सोनी,नरेंद्र मीना,नरेश प्रजापति सहित उपस्थित  रहे!
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add