सेना के काफिले पर भीषण हमला, 20 सैनिकों की मौत, पाक में मची खलबली

0 746

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में गुरुवार की शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बना कर जबरदस्त हमला किया गया।इस हमले में 20 सैनिकों के मरने की खबर है। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान में हुआ,दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ। मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।इस हमले से पाकिस्तान में जबरदस्त खलबली मची है। क्योंकि,अधिकतर सैनिकों की हालत गंभीर है।पांच महीने के अंदर पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है। कुल मिलाकर इनमें 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा विषय है।यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं। यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर स्थित है।
फौज ने किया बयान जारी
‘द ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज की मीडिया विंग (डीजी आईएसपीआर) ने सिर्फ नॉर्थ वजीरिस्तान में हुए हमले की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, यहां हुए हमले में एक अफसर समेत 6 सैनिक मारे गए। हमला राजमक गांव में हुआ। तब सैनिकों की गाड़ियों का काफिला पेट्रोलिंग के बाद कैम्प लौट रहा था।
दूसरे हमले की नही दी जानकारी नहीं
पाकिस्तानी फौज के मीडिया विंग ने शुक्रवार सुबह तक खैबर में हुए दूसरे हमले की जानकारी नहीं दी। जबकि यह हमला ज्यादा घातक था और इसमें 14 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसमें कमांडर लेवल के अफसर भी शामिल बताए गए हैं। बताया जाता है कि सैनिकों की एक गाड़ी ओरमारा में मौजूद गैस एंड ऑयल प्लांट से लौट रही थी। तभी इसे आईईडी के जरिए उड़ा दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान सैनिकों और हमलावरों के बीच काफी देर तक गोलीबारी भी हुई। सैनिक खुली जगह पर थे, जबकि हमलावर आड़ में थे।
इमरान ने रिपोर्ट मांगी
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ जनरल बाजवा से फोन पर बातचीत की। उनसे घटना का ब्योरा लिया। सैनिकों की दो कंपनियां मौके पर रवाना की गई हैं। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर पिछले महीनों में कई हमले हुए हैं। लेकिन, खैबर और वजीरिस्तान में इस तरह के हमले नई बात हैं।
360*280 Add
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add