पंजाब – शुभकरन के परिवार को मुख्यमंत्री ने दिया एक करोड़ का चेक
पंजाब में शुभकरन के परिवार को 1 करोड़ का चेक:चंडीगढ़ में सीएम और किसानों की बैठक, बहन को मिली नौकरी, आंदोलन में हुई थी मौत
चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने किसान नेताओं के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम भगवंत मान ने संघर्ष में जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा है। वहीं शुभकरण की बहन को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसके बाद किसानों ने 12 जुलाई को बठिंडा में होने वाले प्रदर्शन को रद्द कर दिया है।


