पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का निधन

0 166

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह (93) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे. के नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था.
कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 में भारत के विदेश मंत्री थे. उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया. वे 1966 से 1971 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे.

360*280 Add

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add