जिलाधिकारी ने तहसील रसड़ा में सुनी जनशिकायतें

0 267

जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने तहसील रसड़ा में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

360*280 Add

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 182 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सिंचाई, विद्युत,अवैध कब्जा, अंश निर्धारण तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा, उप जिलाधिकारी श्री संजय कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी श्री फहीम कुरैशी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add