जीवनदान योजना 5 अगस्त से शुरू -TSCT
TSCT जीवनदान अभियान,TSCT गंभीर बिमारी योजना हुई शुरू, 5 अगस्त से दी जाएगी मदद। उक्त जानकारी देते हुए विवेकानंद ने कहा की-सम्मानित साथियों आप सभी ने अपने दिवंगत साथियों के परिवारों की मदद करके एक इतिहास लिख दिया है जो आज एक मिशाल है।आप सब अभी तक मदद तब करते थे जब कोई शिक्षक दिवंगत हो जाता था पर अब मदद करके किसी को मरने से बचाना है, किसी का जीवन बचाना हमारे हाथ में नहीं है पर प्रयास करना तो हमारे हांथ में है।सोच कर देखिए जब हमारा साथी दिवंगत होता है तो हम 50 लाख की मदद करते हैं, अगर 5/10 लाख की मदद करके उसका जीवन ही बचा लें तो कितना बेहतर होगा,मृत्यु पर 50 लाख से एक की मदद से बेहतर 50 लाख में 10 की मदद करना।*तो आइए जीवनदान अभियान का हिस्सा बनिए और खुद पर गर्व करिए।


आपका अनुज
विवेकानंदसंस्थापक एवं अध्यक्ष
टीचर्स सेल्फ केयर टीम
उत्तर प्रदेश
