जितेन्द्र अध्यक्ष, महामंत्री श्याम सुंदर बने-आ.सा.शि.वे एसोसिएशन बलिया

0 681

आज दिनांक 03.08.2025 को आदर्श समायोजित शिक्षक / शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शिवा लाज जीरावस्ती में सम्पन्न हुई । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कुशवाहा , प्रदेश महामंत्री श्री उमेश पांडेय , जनपद उन्नाव जिला अध्यक्ष श्री राकेश बाजपेई जी एवं गाजीपुर जिला अध्यक्ष श्री अशोक राय जी की मौजूदगी में जनपद के संगठन का चुनाव संपन्न हुआ । बैठक में जिला अध्यक्ष के पद पर श्री जितेंद्र कुमार राय , जिला मंत्री श्री श्याम सुंदर तिवारी , जिला कोषा अध्यक्ष श्री संतोष यादव एवं जिला संरक्षक के पद पर श्री काशी नाथ यादव के चुने जाने की घोषणा प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारीयों द्वारा बैठक के दौरान की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ कुशवाहा के द्वारा एवं संचालन श्री अनिल मिश्रा के द्वारा किया गया । बैठक में ब्लॉक अध्यक्षगण श्री पवन सिंह , संतोष यादव ,दीपक उपाध्याय , ज्ञान प्रकाश मिश्रा , लक्ष्मी यादव , अजय शक्ति यादव, अशोक यादव , इंद्रजीत यादव ,राकेश सिंह , राजेश आंचल , लालदेव यादव ,अनूप तिवारी , प्रमोद सिंह , मनोज सिंह के अलावा सैकड़ो की संख्या में जनपद के शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।

360*280 Add

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add