उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री जी को हृदय से दिया धन्यवाद

0 209

पिछले कई वर्षों के घटनाक्रम से आप सब अच्छी तरह से अवगत हैं। 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा हम सब के बारे में कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने और मानदेय वृद्धि किए जाने की घोषणा से मन को बहुत सुकून मिला है और हमारी उम्मीदों को पंख लगे हैं।भरोसा है कि जल्दी ही माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से हमें हमारा खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा।

साथियों हमारी कोशिश को परिणाम में बदलने की प्रबल संभावना तो उसी दिन हो गई थी जब 27 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्षों बाद प्रथम बार आपके अपने संगठन आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि के नाते मुझे समय दिया।

आपके संगठन के प्रतिनिधि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष हमने हमारी हर छोटी बड़ी समस्या को विनम्रता पूर्वक रखने का काम किया और माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी एक संवेदनशील अभिभावक की तरह हमारी समस्याओं को सुना और कुछ मामलों को लेकर हमें निर्देश दिया और हमारा मार्गदर्शन भी किया।

साथियों आप लोगों ने देखा है कि बतौर संगठन माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रथम बार हमारी समस्याओं को रखने का अवसर हमें दिया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हमारी मुलाकात का उल्लेख भी किया। साथियों बिना किसी प्रचार, प्रसार और शोहरत की इच्छा के हमारे प्रयास का कुछ लोगों द्वारा मजाक बनाया जाता रहा है, परंतु हमने बिना विचलित हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, माननीय उपमुख्यमंत्री जी और माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी बात रखने का लक्ष्य निर्धारित किया जिसके परिणाम स्वरूप हमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान किया।

साथियों अब हमारे घरों में खुशियां वापस लौटने की प्रबल संभावना बन गई है।

इन परिस्थितियों में हमें और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। हमें सावधान रहना है उन लोगों से जिन्हें खुद के प्रयास पर भरोसा नही है, आपने देखा है कि एक संगठन द्वारा तो धरना प्रदर्शन की शुरुआत भी कर दी गई है और एक अन्य द्वारा हमारे प्रयासों पर कटाक्ष भी किया गया माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के प्रमाण भी मांगे गए। साथियों इसलिए अपने हितों के प्रति हमें सचेत रहना है। हमारा हित कहां है और किस तरह से हो सकता है इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना है।

माननीय मुख्यमंत्री जी की इस कृपा के लिए 140000 शिक्षामित्र परिवार की ओर से दिल की अनंत गहराइयों से हम नमन और वंदन करते हैं।

साथ ही हमें संरक्षण प्रदान करने वाले माननीय जगदंबिका पाल जी सांसद, माननीय कौशल किशोर जी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, माननीय सुरेश चंद्र त्रिपाठी जी पूर्व सदस्य विधान परिषद, माननीय ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी सदस्य विधान परिषद, माननीय पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद, आदरणीय डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा जी, आदरणीय राधे रमण त्रिपाठी जी, आदरणीय संजय सिंह जी का भी हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

हम सबका मंगल हो इसी कामना के साथ….🙏🏻

सादर आपका…

360*280 Add

काशीनाथ यादव संरक्षक,

जितेन्द्र राय अध्यक्ष,

राजेश अंचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,

श्यामसुंदर तिवारी जिला महामंत्री,

ज्ञानप्रकाश मिश्र जिला उपाध्यक्ष,

विजयलक्ष्मी जिला उपाध्यक्ष,

संतोष यादव कोषाध्यक्ष,

(By- चन्द्रशेखर सिंह जिला मिडिया प्रभारी बलिया)

अजीत गिरी जिला सूचना मंत्री

आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन बलिया
उत्तर प्रदेश

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add