महिला हॉकी: भारतीय टीम ने जीत के साथ किया न्यूजीलैंड दौरे का समापन

0 184

स्ट्राइकर नवनीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों के दौरे के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया. नवनीत ने 45वें और 58वें मिनट में गोल दागे, जबकि शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल किया.

पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. नवनीत ने 45वें मिनट में गोल करके खाता खोला. इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी की. नवनीत ने आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले गोल दागा.

360*280 Add

भारत ने इस दौरे पर पहले मैच में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया. इसके बाद सीनियर टीम के हाथों 1-2, 0-1 से हार गई. चौथे मैच में भारत ने ब्रिटेन को 1-0 से हराया .

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘मुझे खुशी है कि हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन गोल किए. इस दौरे से हमें भली भांति पता चल गया कि कहां सुधार करने की जरूरत है. हमें तेज रफ्तार हॉकी खेलनी होगी.’

कोच ने कहा ,‘कई बार खिलाड़ी लंबे समय तक गेंद को घुमाते रहते हैं, जिससे दबाव बन जाता है. हमें छोटे पास देने होंगे. डिफेंस को थोड़ा और संयम बरतना होगा. हम छोटे ब्रेक के बाद चार सप्ताह के शिविर में भाग लेंगे. इन पहलुओं पर उस शिविर में काम किया जाएगा .’ भारतीय टीम सात फरवरी को स्वदेश लौटेगी.

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add