Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता अपने साथ हमेशा रखती हैं यह डिब्बा, जानिए क्या खास है इसमें

0 204

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के लोकप्रिय कलाकारों में बबीता भी शामिल है। मुनमुन दत्ता यह रोल बखूबी निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और वहां भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। यही कारण है कि उनकी गिनती देश की सबसे लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेसेस में होती है। मुनमुन को जानवरों के प्रति बहुत लगाव है। इंस्टाग्राम पर वे न केवल अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं, बल्कि पालतू जानवरों के साथ भी उनको देखा जा सकता है। आवारा पशुओं की मदद करने के लिए भी बबीता प्रसिद्ध हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता ने मुंबई पुलिस से गोरेगांव फिल्म सिटी के आसपास के इलाकों में आवारा पशुओं की सेवा करने के लिए विशेष अनुमति ली है। ताजा जानकारी यह है कि मुनमुन दत्ता अपने साथ एक खास किट रखती हैं। यह कोई मेकअप बॉक्स नहीं बल्कि इसमें ऐंटिफंगल स्प्रे, जीवाणुरोधी स्प्रे और अन्य दवाएं होती हैं। यह खास किट हमेशा उनकी कार में मौजूद होती है। जहां भी कोई आवारा कुत्ता और दूसरा जानवर इन्फेक्शन से पीड़ित नजर आता है, वे उसका इलाज कर देती हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद मुनमुन दत्ता के प्रति लोगों में सम्मान और बढ़ गया है। फैन्स का कहना है कि अपनी सुंदरता और शानदार एक्टिंग के बाद मुनमुन दत्ता का यह काम देखकर उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। मुनमुन सही मायनो में एक रोल मॉडल हैं।

360*280 Add
एनिमल फार्म शेल्टर बनाना चाहती हैं बबीताजी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता ने कुछ समय पहले अपना एक सपना शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि वे एक एनिमल फार्म शेल्टर बनाना चाहती हैं। यह जगह केवल आवारा पशुओं के लिए होगी, जहां उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बबीता लगातार इस दिशा में कोशिश कर रही हैं और उन्हें भरोसा है कि एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add