हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्रीरामलला मंदिर के लिए शिवसेना ने अर्पण की एक करोड़ की धनराशि

0 1,031

  • हिंदु हृदय सम्राट बाला साहेब की समाधि स्थल की मिट्टी और राशि का चेक लेकर अयोध्या पहुंचे
  • राम भक्तमहापुरुष का पृथ्वी पर आगमन और हिंदुओं के लिए स्वाहा होने का जज़्बा चमत्कार से कम नहीं: महंत
360*280 Add

अयोध्या/उत्तर प्रदेश (दिनेश विश्वकर्मा – केटीजी समाचार ब्यूरो) । अयोध्या नगरी के राजा मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर के निमित्त किए जा रहे शुभ कार्य में शिवसेना ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। “श्रीरामलला” के 161 फुट ऊंचे स्वर्ण आभायुक्त मंदिर के निर्माण को लेकर शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक करोड़ की राशि चेक के रूप में अर्पित की है।
ख़ास बात ये है कि हिंदू हृदय सम्राट की ख्याति प्राप्त शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के समाधि स्थल की मिट्टी भी अयोध्या नगरी पहुंचाई गई है। इस नेक कार्य का सौभाग्य मिरा-भाईंदर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख एवं नगरसेवक मि.भा. मनपा राम भक्त विक्रम प्रताप सिंह को प्राप्त हुआ।


उत्साह से ओतप्रोत राम भक्त विक्रम ने कहा कि अयोध्या जाने के लिए शिवसेना की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। पूजनीय प्रभु राम एवं आदरणीय ठाकरे जी की सेवा का इतना बड़ा अवसर उनके जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है। श्रीरामलला की पावन जन्मस्थली पर सम्माननीय बालासाहेब ठाकरे के समाधी स्थल की माटी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए भेंट स्वरूप एक करोड़ रुपए का चेक अर्पण किया। इसके साथ ही शुभकामना संदेश श्रीरामजन्म भूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, लक्ष्मण क़िलाधीश मैथिलीरमण शरण महाराज एवं संतोष कालेजी के साथ बुधवार को अर्पण किया। शुभ अवसर पर महंत जी ने शिवसेना प्रमुख और परिवार को हार्दिक बधाई के साथ आशीर्वाद दिया। महंत ने हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे को बड़े ही भावनात्मक तरीके से याद किया और बोले कि ऐसे महापुरुष का पृथ्वी पर आगमन और हिंदुओं के लिए खुद को स्वाहा करने का जज़्बा किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज उनका सपना साकार होने जा रहा है। सभी हिंदुओं के साथ अन्य धर्मानुयायियों को भी बधाई। उन्होंने विधायक प्रताप सरनाईक को भी याद करते हुए उनके आवेदन पत्र के लिए आशीर्वाद दिया।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add