नाग की हत्या का नागिन ले रहीं बदला

●26 लोगों को बनाया अपना शिकार, एक की हुई मौत

● दहशत में जी रहें ग्रामीण
[KTG समाचार ]
बहराइच: किस्से कहानियों में हमें अक्सर यह सुनने को मिल जाता हैं कि, जब किसी नागिन के सामने उसके नाग की हत्या कर दी जाती हैं, तो वह इसका बदला जरूर लेती हैं। अभी तक यह बात किताबों में ही सिमटी हुई थी। लेकिन उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया हैं। जहां एक नागिन ने अपने नाग की हत्या का बदला लेने के लिए गांव के 26 लोगों को कांट लिया हैं। जिसमें एक की मौत भी हो गई हैं। पूरे गांव में नागिन के नाम से दहशत व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि, गांव के कुछ लड़कों ने नागपंचमी के दिन लहोरे बाबा के स्थल पर एक जोड़ा सांप देखा था। जिसके बाद उन्होंने एक और मारकर दूसरे को जिंदा छोड़ दिया था।
उसी दिन के बाद से नागिन ने गांव के राधेश्याम, परमा, जगरानी, रजनीष, झल्ले, मो शमी, मनोज, देवी, सरस्वती, नेहा, मायावती, मीना को अपना निशाना बनाया हैं। यहीं नहीं इसके डँसने से मुनीश नामक युवक की मौत भी हो चुकी है। गांव में दहशत का आलम यह हैं कि, ग्रामीण रातभर जाग-जागकर अपने छोटे बच्चों की हिफाजत करने को विवश है। उनका कहना हैं कि, कुछ लड़कों की करनी उन्हें भारी पड़ रहीं हैं।
