झारखंड उपचुनाव में LJP ने BJP को समर्थन का किया ऐलान, तो JMM बोली…
रांची: झारखंड में दो सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी दल अपने-अपने तरीके से होमवर्क में जुटी है. झारखंड में बीजेपी (BJP) एनडीए को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Chunav 2020) में एनडीए से अलग हो चुकी एलजेपी भी झारखंड में उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान कर चुका है.
झारखंड एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि रणनीति बन चुकी है. हम लोग बीजेपी के साथ हैं. बिहार में एनडीए गठबन्धन में थे पर वहां हम किनारे हुए हैं. लेकिन बीजेपी के साथ हैं. नीति और सिद्धांत के चलते नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ मतभेद रहा. वहां के विकास कार्य और समस्याओं को नहीं सुना गया जिसके चलते लाचारी थी. उन्होंने इग्नोर किया इसलिए हमलोगों ने भी इग्नोर किया. झारखंड में भी बीजेपी के साथ हैं, झारखंड में हमको बीजेपी को समर्थन देना है. बीजेपी उम्मीदवार को एलजेपी अपनी पूरी ताकत से जिताने का काम करेगा.

वहीं, झारखंड में होने वाले उपचुनाव को लेकर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि जेडीयू ने पहले ही बीजेपी से दुमका सीट देने को लेकर आग्रह किया था. इस विषय पर नीतीश कुमार की तरफ से कोई फैसला नहीं आया है. उम्मीद है शुक्रवार तक जेडीयू की तरफ से फैसला होगा. दुमका उपचुनाव को लेकर उसी अनुरूप पहल करेगें.
