भारतीय मूल की कमला हैरिस बनी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

भारतीय मूल की कमला हैरिस बनी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

KTG समाचार:-
● *डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने किया एलान*
● *इस पद पर चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी हैरिस*
नई दिल्ली:-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने ट्वीट के जरिए इस बाबत जानकारी दी है, कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वह पहली अश्वेत महिला होंगी।
गौरतलब है कि कैलिफोर्निया से सांसद कमला हैरिस एक वक्त जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के लिए चुनौती दे रहीं थीं वहीं बिडेन ने अब उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुन लिया है, इससे अमेरिका में होने वाला चुनाव दिलचस्प हो जाएगा।
जो बिडेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि कमला हैरिस को उन्होंने अपना उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।
उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कमला हैरिस ने अपने ट्वीट में कहा कि जो बिडेन अमेरिकी लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने हम लोगों के लिए लड़ते हुए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। राष्ट्रपति के तौर पर वो एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो कि हमारे आदर्शों पर खरा उतरेगा और मैं अपनी पार्टी की तरफ से उप-राष्ट्रपति के उम्मीदवार की हैसियत से उनके साथ शामिल होने पर गर्व महसूस करती हूं।
