महानगरों की तर्ज पर लगेगी लाइट

- महानगरों की तर्ज पर लगेगी लाइट
KTG समाचार बी पी सिंह की रिपोर्ट सिंगरौली मध्य प्रदेश:- भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के विधायक राम लल्लू बैस द्वारा आज परसौना पुलिस चौकी से निगाही मोड़ तक 2 करोड़ 63 लाख की लागत से लगने वाले डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट का भूमि पूजन कर कार्य को शुभ मुहूर्त रूप दिया गया इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह एजुकेटिव इंजीनियर बी.बी. उपाध्याय पूर्व नगर निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा पूर्व पार्षद रजनीश पांडे डीएन शुक्ला सहित नगर निगम के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस ने नगर निगम के उपस्थित कमिश्नर व अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस डेकोरेटीव लाइट का आज भूमि पूजन हो रहा है इसको समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से कार्य कार्य को पूर्ण कराएं साथ ही विधायक श्री बैस ने कहा कि इस स्ट्रीट लाइट के लग जाने से शहर के विकास मे चार चांद लगेगा साथ-ही वैढन नगर निगम क्षेत्र में ऐसे ही सौंदर्यीकरण लगातार हो रहा है जो इंदौर उज्जैन भोपाल जैसे महानगरों की तर्ज पर लाइटे भी लग रही है लाइटों के लग जाने की वजह से शहर सुंदर दिखेगा. उक्त अवसर पर विधायक नगर निगम अधिकारियों के अलावा और भी तमाम जनमानस मौजूद रहा.
