IPL 2020: फिफ्टी पूरी करने के साथ ही डेविड वॉर्नर के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के नाम पर अब आईपीएल में 50वीं बार 50+ स्कोर दर्ज हो गए हैं. उनका यही खेल उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग रुतबा देता है.

0 1,643

आईपीएल (IPL) में भले ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे भारतीय दिग्गजों के नाम की धूम रहती हो, लेकिन इन लोगों के बराबर ही प्यार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) को भी मिलता है. इसका कारण है इस लीग में वॉर्नर का प्रदर्शन सबसे निरंतर होना. गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ मुकाबले में भी वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

बनाया अपना 50वां 50+ रन का स्कोर, बन गए आईपीएल में पहले क्रिकेटर
डेविड वार्नर ने किंग्स के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में 52 रन बनाए. यह आईपीएल में वार्नर की 46वीं फिफ्टी थी. इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास में 50 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनके नाम पर 4 शतक भी हैं. वार्नर के बाद इस होड़ में सबसे आगे विराट कोहली ही मौजूद हैं, जिनके खाते में अब तक 42 बार (37 फिफ्टी+5 शतक) 50+ स्कोर दर्ज किए गए हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सुरेश रैना (Suresh Raina) और रोहित शर्मा ने 39-39 बार (38 फिफ्टी+1 शतक), एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) ने 38 बार (35 फिफ्टी+3 शतक) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 37 बार 50+ स्कोर आईपीएल में बनाए हैं.

360*280 Add

किंग्स के खिलाफ बनाई लगातार 9वीं फिफ्टी
डेविड वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 9वें मैच में 50 रन का स्कोर पार करने का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने किंग्स के खिलाफ आईपीएल-2015 से 2020 के दौरान पिछले 8 मैच में 58 रन (41 गेंद), 81 रन (52 गेंद), 59 रन (31 गेंद), 52 रन (41 गेंद), नॉटआउट 70 रन (54 गेंद), 51 रन (27 गेंद), नॉटआउट 70 रन (62 गेंद) और 81 रन (56 गेंद) के स्कोर बनाए थे.

बना चुके हैं आरसीबी के खिलाफ भी 7 लगातार फिफ्टी
वॉर्नर ने इससे पहले किंग्स की तरह ही आरसीबी (RCB) के खिलाफ भी ऐसा ही जलवा दिखाया था. वॉर्नर ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल-2014 से 2016 के दौरान लगातार 7 मैच में 7 फिफ्टी बना दी थी. इसी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी वार्नर ने आईपीएल-2014 से 2019 के बीच में लगातार 5 मैच में फिफ्टी बनाई थी.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add