● कोरोना के चलते नमस्ते को मिली वैश्विक पहचान

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने हाथ जोड़कर किया एंजेला मर्केल का स्वागत

0 1,331

 

360*280 Add

● कोरोना के चलते नमस्ते को मिली वैश्विक पहचान 
● फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने हाथ जोड़कर किया एंजेला मर्केल का स्वागत

KTG समाचार  दिल्ली: चीन से आए कोरोना वायरस ने जब दुनिया में दस्तक दी इसके फैलने का कारण मालूम चला तो लोगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया। कोरोना वायरस ने सालों पुरानी दोस्ती पर भी बुरा असर डाला लोग अपने सबसे करीबियों से भी दूरी बनाने लगे। बड़े-बड़े नेता, अभिनेता जो एक-दूसरे से हाथ मिलाकर गले लगकर मुलाकात करते थे, वे भी दूर से ही हाल-चाल पूछने लगे। ऐसे में भारत की सदियों से चली आ रही ‘नमस्कार’ संस्कृति ने इस कोरोना काल में पूरी दुनिया को एक-दूसरे का अभिवादन करने का बेजोड़ जरिया दिया।
इसी बीच सोशल मीडिया पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का स्वागत कर रहे हैं।
खास बात ये है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नमस्ते के साथ एंजेला मर्केल का स्वागत किया फ्रांसीसी राष्ट्रपति के नमस्ते के जवाब में एंजेला मर्केल ने भी भारतीय परंपरा के साथ उनका नमस्ते से ही अभिवादन किया। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों इस साल मार्च में स्पेन के राजा रानी से हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए ही मिले थे।
कोरोना काल में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि किसी देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां हाथ जोड़कर नमस्ते कर रही हैं। कुछ समय पहले प्रिंस चार्ल्स जब लंदन के मार्लबोरो हाउस पहुंचे थे तो उन्होंने अपने सभी गेस्ट्स का नमस्ते करके ही स्वागत किया था। जबकि, इससे पहले वहां हमेशा हाथ मिलाकर ही लोगों का स्वागत किया जाता था। इनके अलावा नीदरलैंड के राजा विलियम अलेक्जेंडर भी जकार्ता पहुंचे थे तो उन्होंने हाथ जोड़कर ही वहां मौजूद नेताओं का अभिवादन किया था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add