शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख हिंदूवादी नेता रमेश साहू की इंदौर में गोली मारकर हुई जघन्य हत्या

0 1,376

 

 

360*280 Add


KTG समााचार:- शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख हिंदूवादी नेता रमेश साहू की इंदौर में गोली मारकर हुई जघन्य हत्या से आक्रोशित शिवसैनिक आरोपियों को गिरफ़्तारी करने की मांग को लेकर 3 सितम्बर को दोपहर 1 बजे आई.जी. संभाग सागर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधत ज्ञापन सौपकर विरोध दर्ज करेंगे।
शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने शिवसेना के हिन्दू वादी नेता रमेश साहू की हत्या को हमलावरों की कायराना हरकत बताते हुए कहा कि, कल रात्रि में लगभग 12:30 बजे जब हिंदूवादी नेता रमेश साहू घर मे सो रहे थे तब अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गले व सीने में गोली मार कर हत्या कर दी वही उनकी पत्नी व बेटी पर घातक हमला कर घायल कर दिया है। इस घटना से शिवसैनिकों में आक्रोश है। आक्रोश व्यक्त करने वालो में जिला प्रमुख दीपक ठाकुर, विकास यादव, हरवंश गिरी गोस्वामी, हेमराज आलू, आतिश जैन,अर्पित पटैरिया,रचित विश्वकर्मा,शेखर तिवारी,चुनमुन बड़कुल।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add