घटित हृदय विदारक घटना में तीन बच्चों का शव बरामद एक की तलाश आई

0 1,651

 

 

  • घटित हृदय विदारक घटना में तीन बच्चों का शव बरामद एक की तलाश आई
360*280 Add

KTG समाचार संवाददाता बी.पी.सिंह सिंगरौली (म.प्र.):-

तहसील चितरंगी थाना गढ़वा अंतर्गत ग्राम लमसरई के पास सोन नदी में विगत दिवस हुई है ह्रदय विदारक घटना में चार बच्चों की हुई जल समाधि में पूरा जिला प्रशासन रातों दिन सर्च ऑपरेशन में जुटा हुआ है जिसमें मिली जानकारी के अनुसार 3 बच्चों का शव बरामद किया जा चुका है एक बच्चे का शव अभी नहीं मिला है जहां सर्च ऑपरेशन जारी है वही भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह द्वारा घटित इस हृदय विदारक घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों से उनके घर जाकर मिले एवं परिवार जनों को सांत्वना दी गई विदित हो कि विगत दिवस गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ारी लमसरई  स्थित सोन नदी में नहाने गए चार किशोर बच्चों की की जल समाधि हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी गई है जहां सूचना पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित चितरंगी एसडीएम नीलेश कुमार शर्मा , तहसीलदार कुणाल राउत , गढ़वा टी आई संतोष तिवारी सहित पड़ोसी राज्य यू पी की पुलिस व भारी संख्या में  बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच कर सोन नदी मे मृतक अमित कुमार पुत्र राजेश बैस 15 वर्ष , आनंद कुमार पुत्र लालपति बैस 13 वर्ष , रोहित कुमार पुत्र लाल बहादुर बैस 13 वर्ष तीनो निवासी लमसरई व राहुल पुत्र कुंजलाल बैस उम्र 15 वर्ष  निवासी ग्राम  रामडीहा एक साथ नहाने गए थे जहां गहरे पानी मे चले गए और चारों की डूबने से मौत हो गयी जहां 3 बच्चे का शव प्राप्त होने की खबर है एवं एक बच्चे की तलाश के लिए के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद बचाव दल भी घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add