कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग घटनाकक्रम में बालिकाओं का अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग घटनाकक्रम में बालिकाओं का अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
KTG समाचार:-अशफाक खान/अजय गुप्ता
KTG समाचार (सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब 02 अलग-अलग प्रकरण की नाबालिक के साथ दुराचार करने के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04/09/2020 को पीड़िता/फरियादी थाना बैढ़न में उपस्थित होकर लिखित रिर्पोट दर्ज कराई कि 03/09/2020 को आरोपी नीरज साकेत पीड़िता को बहला फुसलाकर ग्राम खुटार के एक सूनसान घर में ले जाकर दुष्कर्म किया है। पीड़िता की रिर्पोट पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 784/2020 धारा 363, 366ए, 376, 376(3) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 04/09/2020 को पीड़िता/फरियादी थाना बैढ़न में उपस्थित होकर लिखित रिर्पोट दर्ज कराई कि गांव का राजेन्द्र साकेत द्वारा शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पीड़िता कि रिर्पोट पर थाना वैढन में अपराध क्रमांक 785/2020 धारा 376, 376(1) 376(2)(एन), 506 भादवि 5एल, 6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
महिला संबंधी गंभीर अपराध एवं मामले की गंभीरता को देखते हुये कोतवाली प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।
टीम द्वारा उक्त दोनों वारदतों के आरोपी नीरज साकेत पिता रामसजीवन साकेत, उम्र 18 वर्ष, सकिन गनियारी को ग्राम गनियारी से एवं आरोपी राजेन्द्र साकेत पिता रामबिचारे साकेत, उम्र 19 वर्ष, साकिन पिपराझापी को ग्राम पिपराझांपी से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
*उल्लेखनीय योगदान :-* निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे, उप निरीक्षक मुकेश झारिया, सहायक उप निरीक्षक सरोज शुक्ला, महिला आरक्षक श्यामकली की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
