बस्ती के हर्रैया में एसडीएम रहकर जितना नाम कमाए थे हाथरस में लूट गई इज्जत IAS प्रेम प्रकाश मीणा

0 133

 

बस्ती के हर्रैया में एसडीएम रहकर जितना नाम कमाए थे हाथरस में लूट गई इज्जत IAS प्रेम प्रकाश मीणा

बस्ती के हर्रैया में एसडीएम रहकर जितना नाम कमाए थे हाथरस में लूट गई इज्जत IAS प्रेम प्रकाश मीणा

360*280 Add

KTG  समाचार:-रिपोर्ट सुबास पाठक बस्ती

SDM प्रेम प्रकाश मीणा पर महिला पत्रकारों के साथ बदसुलूकी का आरोप, हाथरस मामले में पीड़ित परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे विभिन्न पार्टियों के लोगों को परिजनों से मिलने जाने से रोकने के लिए एसडीएम द्वारा किए गए व्यवहार की हो रही कड़ी निंदा, बड़े टीवी चैनल के पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई।
बस्ती। जिले में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा समय सीमा में विवादों को निपटाने और प्रशासनिक गतिविधियों में तेज तर्रार अधिकारी के रूप में पहचाना जाता था। प्रेम प्रकाश मीणा आईएएस रैंक के अधिकारी हैं। इनकी पोस्टिंग बस्ती जिले के भानपुर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुयी थी। वहाँ से इन्हे जिले के सबसे बड़े तहसील हर्रैया में भेजा गया वहाँ भी अपने शानदार कार्यशैली को लेकर मीडिया और जनता के बीच छाए रहे।

एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा का स्थानांतरण हर्रैया से 7 अगस्त 2020 को हाथरस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हो गया। यहाँ आने के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर इनके सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्य कर रहे प्रेम प्रकाश मीणा अब नेताओं के नोक-झोक को संभाल रहे हैं, साथ ही अब हाथरस में कवरेज के लिए रोकने के संबंध में मीडिया जगत के पत्रकारों से भी उलझ पड़े हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add