पुलिस ने देसी महुआ के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
KTG SAMACHAR:-जमुई [सोनो]:चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के कुशल नेतृत्व में काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है जिसके फलस्वरूप अवैध कारोबार को धर दबोचा जा रहा है एक मामला शुक्रवार की रात पु.अ.नि.अशोक कुमार के नेतृत्व में राज किशोर राम, नंद किशोर भारती, ललन प्रसाद बढ़ाई, बासुदेव प्रसाद, के साथ चरका पत्थर थाने के सामने चेक पोस्ट पर चेकिंग हेतु किया जा रहा था एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे चेकिंग करने हेतु रोका गया इतने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ फरार होने लगे उपस्थित जवानों के द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया पकड़ने के उपरांत उसकी गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसके डिक्की से करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब निकला । काली रंग की पल्सर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 5 F A9730 था व्यक्ति का नाम गौतम सिंह पिता मूसो सिंह साकिन महेश्वरी प्रखंड सोनो और डब्लू सिंह पिता बालेश्वर सिंह रूपाबेल खैरा थाना की पहचान की गई ।उसे गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तारी कर जब महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ थाना लाया गया और शराब अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।गिरफ्तार युवक न्यायिक हिरासत के जमुई भेज दी गई।
ReplyForward
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।