जमुई जिला में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज।
KTG SAMACHAR जमुई [सोनो]: भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का डुगडुगी बज चुकी है चुनाव की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू है।इसी कड़ी में सोनो थाना की पुलिस ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में प्राथमिकी पंजीकृत किए जाने के बाद राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है। कड़क एवं न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि अरवल निवासी आशुतोष कुमार राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैगर अनुमति के सोनो में सभा कर रहे थे। स्थानीय अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौवे सूचना पाकर फौरी कार्रवाई करते हुए श्री कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत सम्बंधित थाने में कांड संख्या 247 / 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है। श्री मंडल ने आगे कहा कि सम्बंधित मामले का अनुसंधान कर आशुतोष कुमार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि एमसीसी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आदर्श आचार संहिता को परिभाषित करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र का आधार है। चुनाव के दरम्यान आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों को बराबरी का समान अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही प्रचार अभियान को स्वच्छ और पारदर्शी रखने के साथ राजनीतिक दलों के बीच झगड़ों या विवादों को टालना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।