महुआवा गांव में भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है, नवजात का शव तालाब में मिला, महुआवा गांव में मचा हड़कंप*।

*महुआवा गांव में भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है, नवजात का शव तालाब में मिला, महुआवा गांव में मचा हड़कंप*।
Ktg समाचार। रणवीर कुमार । महुआवा पश्चिमी मोहल्ला के तालाब में बच्चे का शव बरामद हुआ है। महुआवा गांव चिरैया थाना के अंतर्गत है, इसका जिला मोतिहारी है। जानकारी के मुताबिक इस बच्चे को रात में तालाब में फेंका गया था। वहीं ग्रामीण का कहना है कि जिसने भी किया है वह बहुत गलत काम किया है अगर इस तरह से नवजात को मारा जा रहा है तो इंसानियत से विश्वास उठ जाता है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भरा हुआ है। हालांकि इस भ्रूण हत्या की वजह / मारने की वजह पता नहीं लग पाया है। मुख्य तौर पर देखा जाए तो यह भ्रूण हत्या है। आसपास के कई गांवों में इसकी चर्चा चल रही है प्रशासन देखने तक नहीं आई। जबकि चिरैया थाना महुआवा गांव से करीब-करीब 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर है । आखिर इसका जिम्मेदार कौन है, आखिर लोग इस तरह से क्यों करते हैं, क्यों लोगों की मांसा नहीं बदल रही है, अपने आप में बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है, कि आखिर लोग इस तरह से कब तक भ्रूण हत्या करते रहेंगे और किसी नवजात के जीवन से खिलवाड़ करते रहेंगे। शव देखने के लिए ग्रामीणों का ताता लगा हुआ था । जो भी लोग देखने आ रहे थे उनके जुबां से एक ही शब्द निकल रहा था जिसने भी किया है बहुत बहुत गलत किया है। बाद में ग्रामीणों ने उस शव को बाहर निकाल कर मिट्टी के अंदर दफन कर दिया। आखिर इतना बड़ा पाप क्यों लोग करते हैं ।
