महाराष्ट्र में आज से खुल जाएंगे होटल-रेस्टोरेंट और बार.

0 1,161

 

 

KTG SAMACHAR : महाराष्ट्र में सोमवार से होटल-रेस्टोरेंट और बार खुल जाएंगे. उद्धव सरकार ने मुंबई सहित पूरे राज्य में कई नियम-शर्तों के साथ होटल-रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत दे दी है. हालांकि यहां क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी. इस बाबत राज्य सरकार ने SOP जारी किए हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा.

होटल-रेस्टोरेंट और बार में जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा, वहीं सैनिटाइजर और तापमान की भी जांच की जाएगी. मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है. बिना स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

360*280 Add

ग्राहकों को बिल पेमेंट के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा. कैश का लेन-देन करते समय जरूरी सतर्कता बरतनी होगी. काउंटर पर प्लेक्सि ग्लास स्क्रिन लगी होनी चाहिए. रेस्टोरेंट में हैंड सैनिटाइजर भी रखना जरूरी होगा.

लोगों के आने और जाने के लिए अलग गेट के साथ सुरक्षित दूरी बनाकर रखना जरूरी है. रेस्टोरेंट की सीट और वॉशरूम को बार-बार सैनिटाइज करना होगा. ग्राहकों को केवल पका हुआ खाना ही परोसा जाएगा. कच्चा सलाद सहित कई ड्रिंक्स आइटम को मेन्यू में शामिल ना करने की हिदायत दी गई है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
PostBodyBottom
729*90 Add
729*90 Add