दुकान में सो रहे अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर दर्दनाक मौत
औरैया से दीपक कुमार पाण्डेय KTG समाचार

दुकान में सो रहे अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर दर्दनाक मौत
औरैया नगर के फूलमती मंदिर के निकट बतासा मंडी में जूते चप्पल की दुकान में रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग, समस्त सामान सहित दुकानदार राधेमोहन पुत्र रामप्रकाश दीक्षित उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गोविंद नगर जो कि दुकान में ही सोते थे उनकी जलकर मौत हो गयी नगर के महावीर किराना स्टोर के संचालक संजय दीक्षित का चचेरा भाई है मृतक
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, सांसद मा0 रामशंकर कठेरिया, मा0 कृषिराज्य ।मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामपाल यादव सपा प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दी सांत्वना।
