मशहूर डांसर सपना चौधरी को लेकर आई ऐसी खबर, पढ़कर लगेगा तगड़ा झटका
चंडीगढ़।हरियाणवी रानी सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है।जनवरी 2020 में सपना चौधरी ने शादी की थी, परन्तु उनकी शादी की भनक अब तक अधिक लोगोंं को नहींं लग पाई थी।सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।सपना के गाने और डांस इतने फेमस है यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें लोग कितना चाहते हैं।
तेरी आंख्या का यो काजल… हरियाणवी गाने से फेमस हुई सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी की सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो ये बात सामने आई कि सपना ने जनवरी में ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी कर ली थी और उसके साथ रह रही थींं।

कोरोना के कारण लॉकडाउन और फिर जिस तरह से स्टेज शो और थिएटर बंद थे, उसके चलते सपना भी अपने चाहने वालों से दूर थी।परन्तु जैसे ही सपना चौधरी के मां बनने की खबर आई तो उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी के साथ साथ ये खबर एक सरप्राइज भी थी।आने वाले दिनों में खुद सपना चौधरी ही अपनी जिंदगी में आई इस खुशी को अपने चाहने वालो के साथ सांझा कर सकती हैं।
फिलहाल सपना और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं और सपना अपने जीवन के इन अनमोल लम्हों को एन्जॉय कर रही हैं।
