राजधानी लखनऊ का एयरपोर्ट आज से अडानी ग्रुप के हाथों में


सूबे कि राजधानी लखनऊ का अमौसी एयरपोर्ट का संचालन आज से अडानी ग्रुप के हाथों से होगा।एयरपोर्ट प्रबंधन से लेकर वित्तीय मामलों में अडानी ग्रुप के अधिकारी निर्णय लेंगे।अडानी ग्रुप के पास एयरपोर्ट की जिम्मेदारी अगले 50 वर्षों तक रहेगी। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए अडानी ग्रुप के साथ हुए करार के अनुसार शुरुआत के तीन साल तक अडानी ग्रुप के अधिकारी एयरपोर्ट प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की कमान पहले की तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान संभालेंगे। फायर फाइटिंग सिस्टम और इंजीनियरिंग सेवाएं भी अडानी ग्रुप के अधिकारी संभालेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट पर किसी भी सुविधा का शुल्क में अभी कोई बढ़ावा नही होगा।एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार की योजना है। लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली की तरह मुफ्त पिक और ड्रॉप सेवा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
