शबनम को फांसी देने के लिए तैयार जल्लाद
देश को झकझोर देना वाला चर्चित निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाने वाला मेरठ निवासी पवन जल्लाद एक बार फिर फांसी के फंदे पर तैयार हैं।इस बार अमरोहा की शबनम की फांसी के होने के मामले में पवन का कहना है कि बस तारीख निर्धारित हो जाए मै फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए तैयार हूँ।।
2008 अप्रैल महीने में अमरोहा की शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ परिवार के सात लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस केस में अमरोहा जिला न्यायालय में सुनवाई के बाद 15 जुलाई, 2010 को न्यायालय ने शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी की सजा सुनाई थी।
सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी गई लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इसी फैसले को बरकरार रखा। अब राष्ट्रपति से भी दया की याचिका खारिज हो गई है।और अब शबनम को फांसी होगी।पवन के अनुसार वो दो बार मथुरा जेल जाकर फांसीघर को देखा है। पवन ने कहा कि लखनऊ से लिखित आदेश मिलने के बाद ही वो अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगे।चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने कहा कि मथुरा जेल में फांसी दी जानी है। यहां से केवल पवन जल्लाद को भेजा जाना है। जेल प्रशासन अपने स्तर से कागजी कार्रवाई पूरी करने में लगा है।


