निकाय चुनाव लंबे टलेंगे, ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज,योगी ने मोर्चा संभाला
चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे केस पर सभी की नजरें टिकी हुई थी। मंगलवार दोपहर में कोर्ट का फैसला आते ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई। सरकार को असहज होने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी ने मोर्चा संभाला और साफ तौर पर कह दिया कि ओबीसी को आरक्षण जरूर दिया जाएगा और उन्होंने आनन-फानन में आयोग गठन का ऐलान भी कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा ह कि आरक्षण के लिए जरूरत होने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। फिलहाल यह तय हो गया है कि निकाय चुनाव अब टालने पड़ंगे।

