दिवाली और छठ पूजा रेलगाड़ियों के टिकट बुक
दिवाली के अगले दिन से लेकर छठ तक चलने वाली लगभग सभी रेलगाड़ियों में टिकट बुक हो चुके हैं। कई गाड़ियों में वेटिंग लिस्ट में भी टिकट मिलना बंद हो चुका है। सोमवार को आगामी 5 नवंबर के लिए बुकिंग खुली, जिस दिन छठ पर्व शुरू होगा पर सुबह ही सभी सीटें बुक हो गईं।


