रोपवे का वाराणसी कैंट स्टेशन तैयार हुआ
वाराणसी रोपवे 800+ करोड़ रुपए की परियोजना है, जिसके अंतर्गत भारत में पहली बार नगरीय परिवहन के रूप में रोपवे का उपयोग किया जाएगा। अभी तक रोपवे केवल नदी पार करने और पर्वतों पर चढ़ने के लिए ही किया जाता था।
वाराणसी रोपवे परियोजना के अंतर्गत वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर गोदौलिया तक 3.85 किलोमीटर लंबाई में 5 रोपवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं, एक ओर यह 16 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
प्राथमिक कॉरिडोर के अंतर्गत कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक रोपवे परियोजना का उद्घाटन इसी वर्ष किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए वाराणसी में गंडोला भी आ चुकी है, शीघ्र ही उद्घाटन संभव है


।
