Kangana Ranaut का Anurag Kashyap पर पलटवार, कहा- इतने मंदबुद्धि कब से हो गए
Kangana Ranaut Hits Back At Anurag Kashyap: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। Kangana Ranaut की बॉलीवुड की हस्तियों से जुबानी जंग चल रही हैं। Jaya Bachchan पर निशाना साधने के बाद कंगना रनोट ने अब फिल्ममेकर Anurag Kashyap पर पलटवार किया है।
Anurag Kashyap ने कंगना पर व्यंग करते हुए लिखा था कि वे सच्ची मणिकर्णिका हैं और उन्हें बॉर्डर पर जाकर चीन से लड़ना चाहिए। इस पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मैं बॉर्डर पर जाती हूं, आप अगले ओलिंपिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल भी तो चाहिए। यह कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है। आप इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो आप काफी चतुर थे।’
इससे पहले कंगना ने ट्वीट किया था, ‘मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं। राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी।’ इस ट्वीट के बाद ही अनुराग कश्यप ने कंगना से बॉर्डर पर जाकर चीन से युद्ध करने का आग्रह किया था।

इससे पहले अनुराग कश्यप ने कहा था, ‘कंगना मेरी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। वे मेरी फिल्मों के लिए मुझे प्रोस्ताहित किया करती थीं, लेकिन मैं इस नई कंगना को नहीं जानता हूं।’
सपा सांसद जया बच्चन ने कुछ दिनों पहले राज्यसभा में कंगना रनोट के उस बयान की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की तुलना ‘गटर’ से की थी।
