● आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में भड़की हिंसा, दो की हुई मौत

● आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में भड़की हिंसा, दो की हुई मौत
● मंदिर की सुरक्षा के लिए मुस्लिम युवकों ने बनाई ह्यूमन चेन, सोशल मीडिया पर हो रहीं तारीफ

[KTG समाचार श्रीनिवास कीन्नेरा ]
बेंगलुरू:- मंगलवार की देर रात बेंगलुरु में आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर भड़की हिंसा में तीन लोग मारे गए। जबकि 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हुए। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बताया कि, हिंसा के जिम्मेदार 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। हालात अब कंट्रोल में हैं।
दरअसल, कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के लिए आपत्तिजनक बातें लिखी गई। इसके एक घण्टे के भीतर ही हजारों की भीड़ विधायक के घर पहुंच गई। 200-300 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। दंगाइयों ने डीजे हाली तथा केजी हाली थाने में आग लगा दी। इस हिंसा के पीछे एसडीपीआई के एक नेता मुज्जमिल पाशा को जिम्मेदार माना जा रहा हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।
यहां के डिप्टी कमिश्नर डीएम शिवमूर्ति ने कहा कि ‘बीती रात जो घटना हुई वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। मैं शहर के लोगों से अपील करता हूं कि वो किसी भी तरह के उकसावे में ना आएं।’
उधर, डीजे हल्ली इलाके में दंगाईयों से मंदिर को बचाने के लिए मुस्लिम युवकों ने ह्यूमन चेन बनाई। बताया जा रहा है कि जब तक दंगाई वहां से चले नहीं गए, तब तक वे वहीं खड़े रहे। सोशल मीडिया समेत सभी जगह इन युवकों की तारीफ हो रही है।
