तंत्र – मंत्र के जाल में फ़सकर सनकी पति ने पत्नी की हत्या।

मृतिका के पुत्र ने पुलिस पर आरोप लगाया समय रहते कार्यवाही हुई होती तो मेरी मां बच जाती।
KTG समाचार:-( सुनील कुमार पनिका ) कि खाश रिपोर्ट
*सिंगरौली // बैढन-* जिले में हत्याओं का सिलसिला जारी है और एक महीने के अंदर लगभग एक दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं और *आज बीती रात एक और जघन्य हत्या कर दी गयी* वही जिले के बसौड़ा-जरहां इलाके में जघन्य हत्या को अंजाम दी गयी और यह क्षेत्र शासन पुलिस चौकी क्षेत्र कोतवाली बैढ़न अंतर्गत आता है।
*घटना में बताया जाता है कि-* बिट्टी केवट पति – बृजेश केवट उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी – बसौड़ा की हत्या उसी के पति बृजेश केवट द्वारा बीती रात कर दी गयी और हत्या इतनी जघन्य थी कि लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं *वही आरोपी पति बृजेश केवट ने बीती रात अपनी पत्नी बिट्टी केवट की बलुआ – टगारी से गला काटकर हत्या कर दी* और हत्या करने के पश्चात उसने उसी के कमरे में गड्ढा खोदकर उसके शव को दबा दिया।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार* पत्नी के कटे सिर को उसने दूसरे कमरे में बने पूजा स्थल पर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया और यह *पूरी घटना आज बीती रात बुधवार को लगभग 2:00 बजे की बतायी जाती है* और आरोपी ने जब अपने पत्नी का बलुआ से सिर काटा तो उस समय उसके दो पुत्र सुबेन्द्र कुमार केवट एवं मनोज केवट घटनास्थल पर आवाज सुनकर पहुँचे थे और *तभी माँ की हत्या होते देख सुबेन्द्र केवट घटनास्थल से भागा और गश्त खाकर घर के दरवाजे पर गिर गया* वही दूसरा बेटा मनोज केवट घटनास्थल से बाहर जाकर वह भी बेहोश हो गया और *बच्चों ने बताया कि* हत्या के बाद उसके पिता ने शव का क्या किया उन्हें नहीं मालूम *जब 02 सितम्बर सुबह उन्होने घटना की जानकारी दी तो* चौकी प्रभारी सासन भीपेन्द्र पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और *उन्होने मिली जानकारी के अनुसार* गड़े हुये शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम हेतु बैढन ले आये।
*पुलिस ने पूजा स्थल से भी शव के सिर को बरामद किया* और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए ले आये और पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आरोपी फरार है व जांच में कोतवाली पुलिस जी जान से लगी हुयी है ।
*पुलिस की निष्कृयता*
हत्या के एक दिन पहले मृतिका ने सासन पुलिस चौकी पहुंचकर एक आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट डाल दी थी।
*रिपोर्ट में यह दर्ज था कि-* आरोपी यानि मृतका का पति उसकी हत्या करने की मंशा रखता है और मृतका ने पुलिस को संज्ञान में दिया था कि उसकी हत्या हो सकती है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लेने के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया और *बल्कि पुलिस ने मृतका को हिदायत दी कि-* वह सतर्क रहे और अब सोते समय घर की पत्नी कितना सतर्क हो सकती है यह पुलिस विभाग भी जान सकता है मृतका की हत्या सोते समय बलुआ से सिर काटकर की गयी थी और *हत्या के एक दिन पहले दिन में दो बजे मृतका ने अपने बच्चों के साथ आकर चौकी में आकर अपने जान माल की रक्षा की गुहार की थी।*

*पत्नी की हत्या के पहले बकरी की चढ़ाई थी बलि*
*घटना में सनसनीखेज यह है कि-* आरोपी ने पत्नी की हत्या के पहले पूजास्थल पर रात लगभग 2:30 बजे बकरी की बलि चढ़ाई थी और बकरी के शव को उसने पत्नी के कमरे में पत्नी की हत्या के एक दिन पहले गड्ढा खोदकर दफनाया था और बकरी के सिर को पूजास्थल पर दफनाया था और *यह कहा था कि-* देवता घर में किसी आदमी की मानव बलि मांगता है और यह सूनकर ही पत्नी ने पुलिस चौकी में तत्संबंधी रिपोर्ट की थी *लेकिन पुलिस की निष्कृयता के चलते जघन्य हत्या घटित हो गयी और उल्लेखनीय है कि-* इसी प्रकार गत दिनों सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के मकरोहर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था जिसकी रिपोर्ट सासन चौकी में दी गयी थी लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण उसकी भी हत्या कर दी गयी थी जिसका कंकाल गत दिनों पुलिस को बरामद हुआ था।
*इनका कहना है*
*घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे से बात हुयी तो उन्होने स्वीकार किया कि-* पुलिस की अनदेखी के चलते ही यह जघन्य हत्या अंजाम दिया गया और *उन्होने कहा कि* इस संबंध में जांच करने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी और *सवाल के जवाब में उन्होने यह भी कहा कि-* घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक ही नहीं पहुंचायी गयी थी वरना अपराध निरोधक कार्यवाही करके हत्या को होने से बचाया जा सकता था।
*पुलिस एक्सन में होती तो माँ को बचाया जा सकता था*
*मृतका के दूसरे पुत्र सुबेन्द्र कुमार केवट का कहना है कि-* यदि पुलिस समय पर एक्सन लेती तो उसकी माँ के जीवन को बचाया जा सकता था।
*दलाल सक्रिय*
सिंगरौली की प्रथा सी बन गयी है, जब कोई घटना होती है तो राजनीतिक दलाल मौके पर पहुंचकर अपनी रोटी सेंकने लगते हैं और इस घटना में भी चौकी प्रभारी के पक्ष को लेकर 3-4 दलाल पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर सक्रिय थे और *उनका प्रयास था कि* मृतका के द्वारा दी गयी रिपोर्ट की कॉपी मीडिया तक न पहुंचे और किसी भी तरह चौकी प्रभारी का पक्ष प्रस्तुत करके उनका संरक्षण किया जा सके और कथित दलालों के बारे में चर्चा है ।
*सर्चिंग मेें जुटी पुलिस, आरोपी अब भी पकड़ से दूर*
हत्या का मुख्य आरोपी बृजेश केवट अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार आस-पास के इलाकों तथा जंगलों में सर्चिंग की जा रही है ।
*जिले के पुलिस कप्तान – बीरेन्द्र सिंह, एएसपी – प्रदीप शेण्डे और सीएसपी- देवेश पाठक, बैढन टीआई – अरूण पाण्डेय ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आरोपी की तलाश अभी भी जारी है ।*
